गुरु गोविंद सिंह सर्वस्वदानी थे जिन्होंने धर्म-देश के लिए सब कुछ कर दिया कुर्बान - प्रो. व्यास

चिड़ियों से मैं बाज लड़ाऊ लाख से मैएक लड़ाऊं:

Dec 27, 2022 - 01:03
 0
गुरु गोविंद सिंह सर्वस्वदानी थे जिन्होंने धर्म-देश के लिए सब कुछ कर दिया कुर्बान  - प्रो. व्यास

उदयपुरवाटी (झुञ्झुनु, राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के गुढ़ागौड़जी कस्बे के झुंझुनूं रोड स्थित टैगोर पीजी महाविद्यालय के सभागार में टैगोर शिक्षण संस्थान एवं ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ वाइस चांसलरस एंड अकैडमिशियंस के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भारत गौरव व्याख्यानमाला की प्रथम कड़ी के अष्टम पुष्प के अंतर्गत "भारतीय इतिहास का गौरवपूर्ण बलिदान" विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं गुरुगोविंद सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण, पुष्प अर्पित के साथ हुआ। इसके बाद सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस और पूर्व आरपीएससी सदस्य कन्हैया लाल बेरवाल थे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवक संघ के उतर क्षेत्र संघ चालक प्रो. सीताराम व्यास, संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम रहे। विशिष्ट अतिथि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़, जिला संघ चालक रामजीवन शाह रहे। अध्यक्षता संस्था के निदेशक वीरपाल सिंह ने की। पूर्व कुलपति और एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. लोकेश शेखावत ने आयोजन के बारे में जानकारी दी और अभी तक सम्पन्न हुए सात व्याख्यानमाला के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया।

मुख्य अतिथि रहे बेरवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने देश धर्म को अपनी शहादत से भी ऊपर माना। गुरु गोविंद सिंह ने जीवन भर संघर्ष कर देश धर्म की रक्षा की अपना सबकुछ त्याग किया। बेरवाल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने समरसता का भाव सबसे पहले रखा। मुख्य वक्ता प्रो. सीताराम व्यास ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पूरा देश गुरु गोविंद सिंह और उनके परिवार की शहादत को याद कर रहा है। गुरु गोविंद सिंह सर्वस्वदानी थे जिन्होंने धर्म देश के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना कर परिष्कृत हिंदू समाज की रचना की। गुरु गोविंद सिंह ने पांच उपदेश देकर समाज सुधार का काम किया। देवेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु गोविंद सिंह और उनके परिवार से हमें प्रत्येक दिन प्रेरणा मिलती है।

क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक व्यक्ति को गुरु गोविंद सिंह से प्रेरणा लेते हुए हमें देश धर्म के लिए हमेशा तत्पर रहते हुए सेवा करनी चाहिए। अध्यक्षता कर रहे वीरपाल सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के मध्य में पूर्व छात्र अंशुल कौशिक ने देश भक्ति गीत का गायन किया। समारोह में संघ के विभाग प्रचारक जब्बर सिंह, विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांबू, प्यारेलाल ढूकिया, अशोक सिंह बड़ागांव, प्रो. विवेक बाल्यान, वीरेंद्र सिंह शेखावत सूरपुरा, प्राचार्य विष्णु सिंह राठौड़, विजय जांगिड़, रणवीर सिंह, अमित पारीक, रघुवीर सिंह, श्रवण कुमार, रामसिंह सैनी, पंकज जांगिड़, सुनील जांगिड़, मीनाक्षी जांगिड़, लोकेश सिंह, कैलाश गढ़वाल सहित स्टाफ एवम छात्र छात्राएं मौजूद रहे। मंच संचालन प्रेम सिंह चंवरा ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है