गृहक्लेश के चलते पति ने पत्नी समेत लगाई आग:होली के त्यौहार पर रंग में भंग

Mar 8, 2023 - 00:50
Mar 8, 2023 - 00:51
 0
गृहक्लेश के चलते पति ने पत्नी समेत लगाई आग:होली के त्यौहार पर रंग में भंग

कठूमर,अलवर

होली के त्यौहार पर चारो तरफ होली के रंग बिखरे नजर आए लेकिन अलवर जिले के कठूमर कसबे में गृहक्लेश के चलते पति ने पत्नी समेत आग लगा ली जिन्हें कठूमर chc ले जाया गया जहाँ से अलवर के लिए रेफर कर दिया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार कठूमर निवासी पति-पत्नी ने धुलंडी के दिन पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। जिससे दोनों झुलस गए। अब गंभीर हालत में अलवर के जिला अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि गृह क्लेश और शराबी पति के कारण यह हादसा हुआ। दोनों के एक साल के बच्चा है। ढाई साल पहले दोनों की शादी हुई थी। परिवार मजदूरी करता है। गृह क्लेश के चलते रवि ने धुलंडी के दिन सुबह पत्नी और खुद पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। उस समय बच्चा पड़ोस में ताऊ के घर में था। जैसे ही चीख पुकार मची। आसपास के लोगों ने आकर आग बुझाई। इसके बाद कठूमर के अस्पताल लेकर गए। वहां से दोनों को अलवर रेफर किया गया। अलवर में दोनों का इलाज जारी है। डॉक्टर के अनुसार गंभीर हालत है।

गंभीर घायल रवि के साले मुकेश ने बताया कि उनकी बहन बिरमा भी झुलसी है। बिरमा की शादी ढाई साल पहले कठूमर के रवि कुमार से हुई थी। दोनों के एक बच्चा भी है। रवि मजदूरी करता है। शराब भी पीता है। आए दिन घर में झगड़ता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

अशोक भारद्वाज कठूमर कठूमर, अलवर, राजस्थान