राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार मुर्मू के प्रस्तावक होंगे जहाजपुर विधायक गोपीचंद

Jun 23, 2022 - 20:49
Jun 23, 2022 - 20:50
 0
राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार मुर्मू के प्रस्तावक होंगे जहाजपुर विधायक गोपीचंद

जहाजपुर (भीलवाड़ा, राजस्थान/ आज़ाद नेब) राष्ट्रपति चुनाव के नामांकन में प्रस्तावक के रूप राजस्थान से छः विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है जिसमें स्थानीय विधायक गोपीचन्द मीणा, ‌उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, सलूम्बर विधायक अमृत लाल मीणा, उदयपुर-झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी सहित दो अन्य विधायक हैं।

राजस्थान से बुलाएं गए सभी विधायकगणों से भाजपा के संगठन महामंत्री व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, भूपेंद्र यादव से भी चर्चा की। बुलाएं गए छः विधायक एनडीए द्वारा झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक बनेंगे। जिनमें जहाजपुर के स्थानीय भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक भीलवाड़ा जिले के किसी विधायक को अभी तक राष्ट्रपति चुनाव में प्रस्ताव बनने का मौका नहीं मिला है। गोपीचंद मीणा ही जिले के केवल पहले ऐसे विधायक जिनको यह मौका मिला है। स्थानीय विधायक गोपीचंद के राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से प्रस्तावक बनाए जाने की जानकारी मिलने पर भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है