अपहरण कर बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Jun 9, 2022 - 03:18
Jun 9, 2022 - 15:12
 0
अपहरण कर बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) शहर के एक थाने की पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने गत एक जून को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसकी पुत्री घर की तरफ आ रही थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। एक युवक पर संदेह जाहिर करने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी की तलाश की। मामले में आरोपी धोल की पाटी निवासी हरीश उर्फ भाया पुत्र लालूराम मीणा को गिरफ्तार किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow