राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजित

Mar 1, 2023 - 12:45
 0
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजित

नौगावा ,रामगढ़(विपिन मेंदीरत्ता)

नौगावा तहसील के कृषि महाविद्यालय पर मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजित किया गया। विज्ञान दिवस का आयोजन वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान की थीम पर किया गया। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ सुमन खण्डेलवाल ने बताया कि भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी वी रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज को चिन्हित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। विज्ञान की मदद से इंसानों ने कई तरह की खोज कर, अपने जीवन को ओर बेहतर बना लिया है. विज्ञान के जरिए ही आज हम लोगों ने नई तरह की तकनीकों का आविष्कार किया है। वहीं हर रोज ना जाने हम विज्ञान की मदद से बनाई गई कितनी तकनीकों और चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इतना हीं नहीं इसके जरिए ही हम लोग नामुकिन चीजों को मुमकिन बनाने में कामयाबी भी रहे हैं। विज्ञान की मदद से ही हम अंतरिक्ष में पहुंचने से लेकर रोबोट, कंप्यूटर जैसी चीजे बनाने में सफल हो पाए हैं। ऐसे में विज्ञान हमारे जीवन में काफी महत्व रखता है। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्री रामू मीणा ने बताया की सर सी वी रमन को उनकी खोज के लिए 1930 में भौतिकी का नोबल पुरुस्कार दिया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य लोगो के दैनिक जीवन में उपयोग किये जाने वाले विज्ञान के महत्त्व के बारे में एक संदेश फैलाना है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................