वैर में स्वतंत्रता सेनानियों की याद में निकाली अहिंसा रैली

Mar 24, 2023 - 12:36
 0
वैर में स्वतंत्रता सेनानियों की याद में निकाली अहिंसा रैली

 वैर ,भरतपुर(कौशलेंद्र दत्तात्रेय)

 वैर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह सुखदेव राजगुरु के स्मृति में रैली निकाली गई। रैली को उपखंडाधिकारी ललित कुमार मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्रारम्भ होकर नया बस स्टैंड से गांधी पार्क पहुंची। गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर उपखंडाधिकारी ललित कुमार मीणा ने माल्यार्पण किया। रैली गांधी पार्क से कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः विधालय प्रांगण में पहुंची। रैली में स्कूली बच्चे जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम के अन्तर्गत शहीद भगतसिंह, सुखदेव,राजगुरु के चित्र पर उपखंड अधिकारी ललित कुमार मीणा नगर पालिका अध्यक्ष विष्णु महावर खंड विकास अधिकारी सुरेश बागोरिया तहसीलदार सुरेश जाटव ने माल्यार्पण कर   दीप प्रज्वलित किया।  । शहीदों की याद में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में अशोक ,अमर सिंह एंड गायन पार्टी ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के जीवन चरित्र पर संगीत के माध्यम से उनकी याद को ताजा करते हुए सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष विष्णु महावर की अध्यक्षता में हुआ जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी ललित कुमार मीणा रहे। कार्यक्रम में उपखंड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................