जन कल्याणकारी योजनाओं का एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कैंप कल

Nov 29, 2022 - 02:17
Nov 29, 2022 - 02:23
 0
जन कल्याणकारी योजनाओं का एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कैंप कल

जहाजपुर,भीलवाडा  (आज़ाद नेब)

जहाजपुर :- महिलाओं विशेषकर एकल / विशेष योग्यजन महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं इन योजनाओं में उनको जोड़ने के लिए सुबह 10 बजे से सांय 4 बजे तक पंचायत समिति परिसर में राजकीय क्वाटर्स के पीछे मैदान में ब्लाक स्तरीय कैंप का आयोजन किया जाएगा।

उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं इन योजनाओं में उनको जोड़ने के लिए एवं विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के आने वाली विभिन्न समस्याओं का भी कैंप में निस्तारण किया जाएगा। ओर कैंप स्थल पर तीन ई-मित्र, स्वास्थ्य परीक्षण, जांच एवं दवाइयों का वितरण किया जाएगा। योजनाओं का लाभ लेने के लिये जन आधार कार्ड अपडेट होना आवश्यक है। विधवा महिलाओं का किया स्टेटस उनके जन आधार कार्ड कैंप के पूर्व ही अपडेट करवायें कैंप में सभी व्यक्ति अपना जन आधार कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आई.डी. कार्य एवं अन्य सभी पहचान पत्र के साथ उपस्थित होवें।

इस कैंप में तहसीलदार इंद्रजीत सिंह, पंचायत समिति विकास अधिकारी संजय मोदी, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य चिकि० एवं स्वा० अधिकारी आयुर्वेद, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राजीविका, प्रोग्रामर अधिकारी, समस्त पटवारी, ब्लॉक संख्यिकी अधिकारी, समस्त कलस्टर इंचार्ज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................