राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने पदोन्नति पर किया सम्मान

Aug 2, 2023 - 19:52
Aug 2, 2023 - 20:02
 0
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने पदोन्नति पर किया सम्मान

राजगढ़,अलवर (महेन्द्र अवस्थी)

राजगढ़ राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की ब्लॉक शाखा राजगढ़ ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय राजगढ़ में नियुक्त कार्मिकों की पदोन्नति पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
ब्लॉक अध्यक्ष रामचरण सुनारी ने बताया की ब्लॉक शिक्षा कार्यालय राजगढ़ में नियुक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर दयाल मीणा के पदोन्नत होकर उपनिदेशक बनने एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी देशबंधु शर्मा के पदोन्नत होकर प्रशासनिक अधिकारी बनने पर शिक्षक संघ प्रगतिशील ने उनका माला दुपट्टा एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर दयाल मीना ने अपने उदबोधन में शिक्षा के क्षेत्र में बढ रही जटिलताओं एवं शिक्षा के क्षेत्र में बढ रहे निजीकरण से शिक्षको को अवगत कराया एवं अति प्रशासनिक अधिकारी देशबंधु शर्मा ने अपने उदबोधन में कार्यालय संबंधित सभी समस्याओं के निराकरण हेतु शिक्षकों को आश्वस्त किया।
इस अवसर पर शिक्षक संघ प्रगतिशील के विभिन्न पदाधिकारियों रोशन सैनी, अजय विजय, बिरदी चंद, संतोष कुण्डारिया, राम लाल मीणा, रमेश गोस्वामी,राम भरोसी मीणा,लोकेश मीना, नितिन शर्मा, नरेश मीना, रामजीलाल मीणा, कजोड़ मीना, नवीन भारती, महेंद्र शर्मा,शकुंतला मीना, सुधा सिंह, अंजना,चमन शर्मा, अनिता शर्मा सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र विजय द्वारा किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow