थानाधिकारी पर हमला करने वाले 2000 रूपये का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

Mar 29, 2023 - 14:31
 0
थानाधिकारी पर हमला करने वाले 2000 रूपये का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

वैर (भरतपुर, राजस्थान/ कौशलेंद्र दत्तात्रेय) रुपवास थानाधिकारी पर हमला करने वाले 2 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।गिरफ्तार आरोपी का नाम रामबृज पुत्र जगदीश गुर्जर उम्र 22 साल निवासी चौकीपुरा मोरोली थाना कोतवाली धौलपुर बताया गया है। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के जगनेर रोड पर 17 फरवरी को बजरी माफियाओं को रोकने के लिए की गई नाकाबंदी के दौरान बजरी माफियाओं ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए थाना अधिकारी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इस घटना में 11 आरोपियों को चिह्नित किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने 1 आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। और बाकी के आरोपी फरार हो गए थे। इन पर भरतपुर पुलिस ने 2-2 हजार का इनाम घोषित किया था। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए रूपवास पुलिस की एक टीम का गठन किया गया था। इनामी बदमाश की गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी भोजाराम की नेतृत्व में गठित टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार, कांस्टेबल हेमन्त सिहं 1725, ब्रजराज सिहं 1720 व राजकुमार 636 को शामिल किया गया था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है