उमेश पाल को पहली गोली मारने वाला शूटर ढेर, प्रयागराज शूटआउट के बाद दूसरा एनकाउंटर

Mar 6, 2023 - 14:38
Mar 6, 2023 - 14:52
 0
उमेश पाल को पहली गोली मारने वाला शूटर ढेर, प्रयागराज शूटआउट के बाद दूसरा एनकाउंटर

प्रयागराज, यूपी (शशि जायसवाल)

उमेश पाल और दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या में शामिल रहे एक और शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। मारे गए शूटर का नाम विजय चौधरी उर्फ उस्मान बताया जा रहा है।

प्रयागराज में उमेश पाल और दो सुरक्षाकर्मियों के हत्याकांड में शामिल अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। उमेश को पहली गोली मारने वाले विजय उर्फ उस्मान को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। इससे पूर्व  शूटर अरबाज को भी पुलिस ने नेहरू पार्क इलाके में छिपे होने की सूचना पर मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।

प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कौंधियारा पुलिस स्टेशन एरिया में हुए एनकाउंटर में विजय उर्फ उस्मान को मार गिराया गया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। इस मुठभेड़ में नरेंद्र नामक सिपाही घायल  हैं।

सोमवार को मुठभेड़ में मारा गया विजय चौधरी उर्फ उस्मान ही वो शूटर था जिसकी पहचान में पुलिस को सबसे ज्यादा मुश्किल आई। कार से उतरते ही उमेश पाल को पहली गोली जिस शूटर ने मारी थी यह वही था। उसने उमेश पाल और गनर पर गोलियों की बौछार कर दी थी। इसकी फुटेज सीसीटीवी में कैद थी लेकिन 10 दिन बाद भी पुलिस नाम उजागर नहीं कर पाई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र में पुलिस और क्राइम ब्रांच से उसकी मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस पर फायरिंग करने वाले बाइक सवार शूटर को पुलिस की गोली लगी। पुलिस उसे लेकर अस्पताल गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से असलहा बरामद हुआ है।

पहले एनकाउंटर में मारा गया था अरबाज

प्रयागराज शूटआउट के तीन दिन बाद 27 फरवरी को पुलिस और बदमाशों के बीच पहला एनकाउंटर हुआ था। इसमें एक बदमाश अरबाज के साथ पुलिस का एनकाउंटर हुआ था। दोपहर में अरबाज के साथ पुलिस की मुठभेड़ धूमनगंज इलाके में हुई थी। बताया जाता है कि वारदात के बाद से वह नेहरू पार्क इलाके में छिपा हुआ था। उसे गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। एनकाउंटर में धूमनगंज के थाना प्रभारी को भी हाथ में गोली लगी थी। बताया जा रहा है अरबाज अतीक का करीबी था। उसका पिता अतीक अहमद की गाड़ी चलाता था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................