जहाजपुर क्षेत्र के सुजस व्हाट्सएप ग्रुप महज़ खानापूर्ति, कलेक्टर के आदेश हवा हवाई

Jun 15, 2023 - 06:01
 0
जहाजपुर क्षेत्र के सुजस व्हाट्सएप ग्रुप महज़ खानापूर्ति, कलेक्टर के आदेश हवा हवाई

जहाजपुर (आज़ाद नेब)

 राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने के लिए जिले में प्रत्येक ग्राम पंचायत नगर पालिका के वार्ड स्तर पर संचालित होने वाले सुजस व्हाट्सऐप ग्रुप्स केवल नाममात्र के बन कर रह गए है। अधिकतर पंचायतो एवं नगर पालिका के वार्डों में ना ही किसी जनप्रतिनिधि और ना ही जागरूक आमजन को जोड़ रखा ओर ना ही आमजन को जागरूक करने के लिए सरकार की किसी योजनाओं के बारे में  सूचना भेजी जा रही है। महज खानापूर्ति के लिए सुजस व्हाट्सएप ग्रुप बना रखे हैं। कलेक्टर के आदेशों की क्षेत्र के अधिकारियों की अनदेखी के चलते कर्मचारी अवहेलना कर रहे हैं।
प्रमुख शासन सचिव, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, राज0 जयपुर का अ.शा. पत्रांक-6615-47 दिनांक 26.03.20221 के मुताबिक ग्राम पंचायत, नगर पालिका के वार्ड स्तर पर व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत करवाया जाना था। इन ग्रुप्स में प्रभारी जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय या सूचना एवं जनसम्पर्क मुख्यालय से जुड़े हुए ऑपरेटर्स लगातार सूचनाएं शेयर करते है। जिन्हें एडमिन्स अपने-अपने ग्रुप्स में फॉरवर्ड करना होता हैं। इस प्रकार सूचनाओं को आमजन तक पहुंचाना होता है। लेकिन जहाजपुर क्षेत्र में अधिकारियों की लापरवाही कहें या लचीलापन सुजस व्हाट्सऐप ग्रुप्स केवल दिखावें या खानापूर्ति के तौर पर बन कर रह गए है।

आपकों बता दें कि सुजस व्हाट्सएप ग्रुप में सभी ग्रुप्स में सुजस ई-बुलेटिन, विडियो बुलेटिन का यूट्यूब लिंक, सुजस आवाज, राज्य सरकार से संबंधित महत्वपूर्ण प्रेस नोट राज्य सरकार की महत्त्वपूर्ण घोषणाएं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं आदि से संबंधित जानकारियों को नियमित शेयर किया जाना आवश्यक होता है। जानकारी के मुताबिक इन ग्रुप्स में सदस्य संख्या 1024 की जा सकती है। ग्रुप्स में सम्बन्धित जिला प्रभारी मंत्री, मंत्री, स्थानीय विधायक एवं अन्य समस्त जनप्रतिनिधियों को भी आवश्यक रूप से जोड़ना लाज़मी होता है। जबकि क्षेत्र के अधिकतर ग्रुप्स में इनको नहीं जोड़ा गया। विभिन्न विभागीय स्तर पर कुछ व्हाट्सऐप ग्रुप्स बने हुए हैं। जिनमें ना का बराबर सूचनाएं दी जाती है और ना ही सरकार की योजनाओं के बारे मे बताया जाता है। इसकी नियमित मॉनिटरिंग के लिए प्रतिदिन नोडल ऑफिसर व आपके स्तर पर क्षेत्र के किसी एक वार्ड और किसी एक ग्राम पंचायत के एडमिन से उसके द्वारा अपने ग्रुप में डाले गए कंटेंट का स्क्रीनशॉट मंगवाना या एडमिन से वार्ता करना होता जो नहीं हो रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................