मेघवंशी पंचांग के छठे संस्करण का हुआ विमोचन

Jan 8, 2023 - 21:00
 0
मेघवंशी पंचांग के छठे संस्करण का हुआ विमोचन

उदयपुर (राजस्थान/ मुकेश मेनारिया) मेघवाल समाज में आपसी एकता एवं परिचय बढ़ाने के उद्देश्य से पिछले 6 वर्षों से मेघ वंश पंचांग प्रकाशक टीम की ओर से वार्षिक कैलेंडर का तैयार किया जा रहा है। इसी तरह मेघवंशी पंचांग के छठे संस्करण का विमोचन रविवार शाम को डा अंबेडकर छात्रावास वल्लभनगर में किया गया। आयोजक मंडल के संजय मेघवाल एवम देवीलाल मेघवाल में बताया की कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहेब डॉक्टर बीआर अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुए कार्यक्रम पंचांग विमोचन कर्ता युवा नेता कुबेर सिंह चावड़ा ने किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र वासनी कलां थे।  कार्यक्रम की  अध्यक्षता दूदाराम मेघवाल ने की। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि ओम प्रकाश मेघवाल,  जिला परिषद सदस्य खूबी लाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल डांगी , बसपा जिला प्रभारी  सुरेश मेघवाल पुरिया खेड़ी , लक्ष्मण लाल वाजमिया , भेरूलाल मेघवाल, थे। सामाजिक एवम राजनेतिक क्षेत्र में समाज के युवा आए- चावड़ा कार्यक्रम में विमोचन कर्ता  नेता कुबेरसिंह चावड़ा अपने उद्बोधन में सामाजिक एकता के साथ राजनैतिक  एवं व्यवसायिक क्षेत्र  में भी समाज को आगे आने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अतिथियों ने बालिका शिक्षा के साथ-साथ नारी शक्ति को भी सामाजिक विकास की में  आगे आने के लिए आव्हान किया।  वही शुभ मुहूर्त में मेघवंशी पंचांग 2023 कैलेंडर का विमोचन रस्मअदा की गई । इस दौरान राजकुमार वाजमिया देवेंद्र मेघवाल ,दीपक मेघवाल , नरेंद्र मेघवाल , कैलाश वाजमिया ,राकेश मेघवाल ,भगवती लाल सहित समाज के युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजमल गुलाबनगर ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है