केंद्रीय पशुपालन मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान डॉ किरोड़ी लाल मीणा भाजपा संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ताओं की महुआ मैं लेंगे बैठक

Jun 21, 2023 - 06:54
 0
केंद्रीय पशुपालन मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान डॉ किरोड़ी लाल मीणा भाजपा संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ताओं की महुआ मैं लेंगे बैठक

महुआ,दौसा(अवधेश कुमार अवस्थी)

महुआ -केंद्रीय पशुपालन मंत्री डॉ संजीव बालियान राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा दौसा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों द्वारा महुआ उपखंड मुख्यालय के मंडावर रोड स्थित अवध मैरिज होम में आज बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार द्वारा पिछले 9 वर्ष में जनहित के किए जा रहे कार्यक्रमों की आमजन तक जानकारी पहुंचाने को लेकर भाजपा संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी   बैठक की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय महवा पर मंगलवार को पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा के नेतृत्व में बुधवार को होने वाली संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को लेकर सभी मंडल अध्यक्षों एव जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। 

भाजपा नेता राजेंद्र मीना ने बताया की बैठक में  बुधवार को दोपहर 3 बजे केंद्रीय  पशुपालन मंत्री डॉ संजीव बालियान राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीना संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में शिरकत  कर संबोधित करेंगे। साथ ही सम्मेलन में जिला संगठन प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल शर्मा मौजूद रहेंगे सम्मेलन में मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करने को लेकर जानकारियां देकर  कार्यक्रम बनाया जाएगा

 तैयारी बैठक में जिला उपाध्यक्ष रामराज गुर्जर, बंटी गुर्जर प्रधान प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष विनीत बंसल, राज बहादुर गुर्जर, कुलदीप सिंह राजपूत, मंडल महामंत्री भगवान सहाय तिवाडी, विस्तारक वेदांस पटेल, सोशल मीडिया प्रभारी हितेश अवधेश चेतराम मीना, राजेश मीना, सियाराम मीना, शिवचरण, छोटे खान सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................