गाड़ी भाड़े को लेकर दो पक्षो में हुई लाठी भाटा जंग,3 महिलाओं सहित एक दर्जन लोग हुए घायल

Jul 3, 2021 - 00:04
 0
गाड़ी भाड़े को लेकर दो पक्षो में हुई लाठी भाटा जंग,3 महिलाओं सहित एक दर्जन लोग हुए घायल
  • पुलिस ने दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोगो को शांति भंग में किया गिरफ्तार

ड़ीग -2 जुलाई ड़ीग उप खंड के गांव पांहोरी में एक गाड़ी के भाड़े को लेकर  एक ही परिवार के दो पक्षो में हुए झगड़े में तीन महिलाओं सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षो के आधा दर्जन लोगो को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गांव पांहोरी में एक ही परिवार के दो पक्ष पिकअप गाडियो से भाड़े का धंधा करते हैं। शुक्रवार को एक पिकअप के भाड़े को लेकर हुए विवाद के वाद दोनो पक्षो में जमकर लाठी भाटा जंग हुई जिसमें सुमन 28 बर्ष,नीनू 20 बर्ष,फूलवती 27 बर्ष,विज्जो 35 बर्ष,भगवान सिंह 50 बर्ष, राजेन्द्र 18 बर्ष ,मोहन सिंह 28 बर्ष , रवि 18 बर्ष , रमेश 25 बर्ष और विश्वेन्द्र 15 बर्ष सभी जाति बघेल घायल हो गए। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रैफरल चिकित्सालय पहुचाया।पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में एक पक्ष के और दूसरे पक्ष के भगवान सिंह, हरदेव औऱ मोहन तथा दूसरे पक्ष के रमेश ,रवि और जगमोहन जातियांन बघेल को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................