बूथ स्तर पर सक्रिय रहते हुए आमजन को जागरूक करें कार्यकर्ता- सोनी

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले शहर मण्डल अध्यक्ष सोनी

Aug 19, 2021 - 23:46
 0
बूथ स्तर पर सक्रिय रहते हुए आमजन को जागरूक करें कार्यकर्ता- सोनी

मकराना (नागौर,राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल संगठन की एक बैठक माहेश्वरी भवन में मण्डल अध्यक्ष घनश्याम सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लाडनू नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन जगदीश प्रसाद पारीक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान शहर मण्डल अध्यक्ष घनश्याम सोनी ने मंडल के सशक्तिकरण व पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय बूथ समिति शक्ति केंद्र का गठन करने की बात कहीं। उन्होंने कहा बूथ को मजबूत करने से ही पार्टी का विकास होगा और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। 
केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं हेतु आमजन को जागरूक करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। सोनी ने महिलाओं को पार्टी के प्रति महिलाओं को जागरूक करने पर जोर दिया। इस मौके पर विशेष आमंत्रित जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र व्यास, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र रांदड़, मोहन सिंह चौहान, एडवोकेट अरविंद चोखड़ा, राधा वल्लभ व्यास ने संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य तिलोक सैनी, राजेंद्र व्यास, मंडल महामंत्री विक्रम सिंह चौहान, पूरणमल चौहान, मंडल उपाध्यक्ष गिरधारी मेघवाल, नंद सिंह चौहान, सोनम दाधीच, मंडल मंत्री कृष्णा दाधीच, शैलेश जोशी, राधा देवी, अशोक व्यास, मंडल कोषाध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा, बाल किशन, नथमल तिवारी, नरेंद्र स्वामी, बंसीलाल रेन, सरवन सिंह राठौड़, शब्बीर गैसावत, एडवोकेट मुज्जफर अली, पार्षद विनोद सोलंकी, देवी सिंह बीका, बूथ अध्यक्ष भगवान काबरा, महिला मोर्चा प्रभारी तारा मूंदड़ा, कल्पना जैन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................