सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंडल रायपुर मे हुआ सभी मोर्चों का सम्मेलन

Feb 21, 2021 - 21:39
 0
सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंडल रायपुर मे हुआ सभी मोर्चों का सम्मेलन

भीलवाड़ा  (राजस्थान/रामनिवास सेन कोशीथल) भारतीय जनता पार्टी मंडल रायपुर का आमजन सर्व मोर्चा सम्मेलन का आयोजन   रायपुर छात्रावास खेल मैदान में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी व हिरीहर पारीक थे कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह जोगरास ने की, कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए झूठी योजनाओं एवं झूठे वादों का पर्दाफाश बारी बारी से किया मुख्य वक्ताओं में पूर्व मंत्री डॉ रतन लाल जाट,जिला प्रभारी दिनेश भट्ट,जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली,जिला प्रमुख बरजी बाई भील,पूर्व विधायक बालू राम चौधरी,विधायक प्रत्याशी रूप लाल जाट,लेहरु लाल भील ,नाथू लाल गाडरी, रामेश्वर लाल छिपा,डालचंद कुमावत, गोवर्धन लाल गुर्जर,चावंड सिंह एकलिंगपुरा, मनोहर सिंह कोशीथल ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा गरीब, किसान,मजदूर, युवा, महिलाओं,बेटियों, के हित सभी योजनाओ को लागू किया जिसको कांग्रेस सरकार ने आते ही योजनाओ का नाम बदलने का कार्य किया है

सभी योजनाओं को बंद करने का काम कांग्रेस ने किया और इसके सिवा कोई कार्य नहीं किया,भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से ही एक सामान्य कार्यकर्ता को या नरेगा में मजदूरी करने वाली महिला को जिला प्रमुख बनाने का साहस केवल भारतीय जनता पार्टी में है कांग्रेस पार्टी में तो परिवार वाद के सिवा किसी को आगे बढ़ने नहीं दिया जाता है सम्मेलन में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए 12 कार्यकर्ताओं को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम में जिला भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत, युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष अनमोल पाराशर,विस्तारक भूपेंद्र सिंह शेखावत, कमलेश चौधरी, इंजनीयर सुरेश चौधरी,डालचंद कुमावत,मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह सोलंकी,पूर्व भाजयुमों अध्यक्ष दिनेश माली ,राजकुमार टेलर ,भाजपा क्रांतिकारी युवा नेता मांगीलाल सुथार ,भाजयुमो महामंत्री दिलखुश राव किसान मोर्चा अध्यक्ष दीपकमल गुर्जर सहित पंचायत समिति सदस्य सरपंच एवं संगठन के पदाधिकारी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे, कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री गणपत टाक ने किया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................