टीकाकरण में धांधली का आरोप, बाहर लाइन में खड़े लोगों ने किया हंगामा

May 22, 2021 - 21:06
 0
टीकाकरण में धांधली का आरोप, बाहर लाइन में खड़े लोगों ने किया हंगामा

खैरथल (अलवर, राजस्थान/ हीरालाल भूरानी) खैरथल कस्बे के सेटेलाइट अस्पताल में टीका लगवाने के लिए बाहर लाइन में खड़े लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने टीकाकरण काम में लगे कर्मचारियों पर धांधली व मनमर्जी का आरोप लगाते हुए कहा कि अंदर बैठे स्टाफ द्वारा अपने परिचितों व सिफारिशों के आधार पर वैक्सीन लगाई जा रही है। लाइन में अंदर पहुंचने के बाद भी धक्का देकर बाहर निकालने का आरोप लगाया। लोगों ने बताया कि आमजन वैक्सीन के लिए सुबह से लाइनों में खड़े हो जाते हैं। अस्पताल स्टाफ द्वारा दस ग्यारह बजे से प्रक्रिया चालू की जाती है। उसके बाद बताया जाता है कि आज किस ग्रुप के लोगों को वैक्सीन लगेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................