धौलपुर व अलवर जिला परिषद पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव की घोषणा, चुनाव से शेष रहे जिलों में चुनाव कार्यक्रम घोषित

चार अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना, 29 अक्टूबर को आएंगे चुनाव परिणाम, तीन चरणों में होगा मतदान

Sep 28, 2021 - 16:31
 0
धौलपुर व अलवर जिला परिषद पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव की घोषणा, चुनाव से शेष रहे जिलों में चुनाव कार्यक्रम घोषित

जयपुर (राजस्थान) राज्य निर्वाचन आयोग ने अलवर और धोलपुर जिलें मे पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी है। दोनों जिलों में तीन चरणों में मतदान करवाया जाएगा। चार अक्टूबर को चुनावों की अधिसूचना जारी होगी और उसी के साथ नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। 29 अक्टूबर को मतगणना होगी। विभिन्न कारणों से बारां, कोटा, करौली और श्रीगंगानगर में अभी भी पंचायत चुनावों की घोषणा नहीं की जा सकी है। कोटा, करौली बारां में कुछ मामले न्यायालय में प्रक्रियाधीन है, जबकि श्रीगंगानगर में पंचायत पुनर्गठन के चलते चुनावों की घोषणा अटकी है। चुनावों की घोषणा के साथ ही दोनो जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार दोनो जिलों में इस चुनाव में 27 लाख 2 हजार 791 मतदाता वोट कर सकेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक किया जा सकेगा। दोनो जिलों में 72 जिला परिषद् सदस्य, 504 पंचायत समिति सदस्य, दो जिला प्रमुख, दो उप जिला प्रमुख, 22 प्रधान एवं 22 उप प्रधान चुने जाएंगे। कोविड के चलते तीन चरणों में चुनाव कराने का निर्णय किया गया है। मतदान बूथ पर मतदाताओं की संख्या भी एक हजार कर दी गई है, जिससे भीड़ ना एकत्रित हो। जिला परिषद् सदस्य के लिए चुनाव खर्च सीमा डेढ लाख और पंचायत समिति सदस्य के लिए 75 हजार रुपए तय की गई है।

दोनो जिलों में नहीं हो सकेंगे स्थानान्तरण:- 

आचार संहिता लागू होते ही दोनो जिलों में स्थानान्तरण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोमवार शाम छह बजे तक जिन कर्मचारियों के स्थानान्तरण किए जा चुके हैं, उन्हें तीन अक्टूबर तक पदभार ग्रहण करने की अनुमति होगी। यह पदभार भी तभी ग्रहण करवाया जा सकेगा, जब पद रिक्त हो।

ऐसे होंगे चुनाव

  • प्रथम चरण में - कोटकासिम, तिजारा, बहरोड़, नीमराणा, मुंडावर, धोलपुर, राजाखेड़ा।
  • द्वितीय चरण में - थानागाजी, रैनी, राजगढ़, गोविन्दगढ़, लक्ष्मणगढ़, कठुमर, बाडी, सेपउं
  • तृतीय चरण में - उमरैन, किशनगढ़बास, रामगढ़, मालाखेड़ा, बानसूर, बसेडी, सरमथुरा।

यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम

  • - चार अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी।
  • - आठ अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
  • - 9 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
  • - 11 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
  • - प्रथम चरण में 20 अक्टूबर को मतदान होगा।
  • - द्वितीय चरण में 23 अक्टूबर को मतदान होगा।
  • - तृतीय चरण में 26 अक्टूबर को मतदान होगा।
  • - 29 अक्टूबर को तीनों चरणों की मतगणना होगी।
  • - 30 अक्टूबर को जिला प्रमुख, प्रधान का चुनाव होगा।
  • - 31 अक्टूबर को उप जिला प्रमुख और उप प्रधान का चुनाव होगा।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है