व्हाट्सएप ग्रुप में माता लक्ष्मी के अश्लील फोटो बनाकर पोस्ट करने वाले को किया गिरफ्तार

पुलिस उपाधीक्षक राजेश शर्मा के निर्देशन में टीम का गठन किया गया जिसमें कठूमर एसएचओ के द्वारा माता लक्ष्मी की फोटो के साथ की गई अश्लीलता को लेकर पुलिस ने दोनों आरोपी रफीक पुत्र गफूर व अब्बास पुत्र गफूर को किया गिरफ्तार ।

Mar 15, 2022 - 17:42
Mar 16, 2022 - 12:51
 0
व्हाट्सएप ग्रुप में माता लक्ष्मी के अश्लील फोटो बनाकर पोस्ट करने वाले को किया गिरफ्तार
अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले 2 युवक गिरफ्तार

बड़ौदामेव (अलवर, राजस्थान) बड़ौदामेव कस्बे के समीपवर्ती गांव जुगरावर का बास निवासी नवीन जांगिड़ बड़ौदामेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । जिसमे में बताया गया कि  जुगरावर निवासी रफीक पुत्र गफूर जाति मेव ने मेवाती  छोरे के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है जिसमें हमारे गांव के लड़कों को उनकी बगैर अनुमति के जोड़ रखा है आए दिन इस ग्रुप में हिंदू देवी देवताओं के अश्लील फोटो डालकर हमारी धार्मिक भावनाओं को आहत करते रहते हैं शुक्रवार की सायकाल को लक्ष्मी माता का एडिट कर फोटो डाला गया जो कि अश्लील था ग्रुप में फोटो आने पर समाज विशेष के लोगों द्वारा फोटो को लाइक किया गया और अभद्र टिप्पणी की गई जिससे कि हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्रुप बनाने वाले रफीक पुत्र गफूर व ग्रुप में माता लक्ष्मी का अश्लील फोटो पोस्ट करने वाले रफीक के भाई अब्बास पुत्र कपूर को गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि:- 12 मार्च को नवीन जांगिड़ निवासी जुगरावर द्वारा थाना पर एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि हमारे गांव के रफीक द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें  11 मार्च को माता महालक्ष्मी की एक अश्लील फोटो रफीक के भाई अब्बास के द्वारा डाली गई जो एक हिंदू धार्मिक भावनाओं को भड़काना बताया गया जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए हमने व्हाट्सएप ग्रुप बनाने वाले रफीक व पोस्ट करने वाले उसके भाई अब्बास को गिरफ्तार कर लिया गया जिसको न्यायालय में आज 15 मार्च को पेश किया जाएगा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है