मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु विद्यार्थियों को पिलाया आयुर्वेदिक काढ़ा

Jan 18, 2022 - 20:13
 0
मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु विद्यार्थियों को पिलाया आयुर्वेदिक काढ़ा

मकराना (नागौर, राजस्थान/मोहम्मद शहजाद) मकराना उपखण्ड के ग्राम बूड़सू में स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों में खांसी जुकाम बुखार के लक्षण मौसम के हिसाब से अधिक देखे जाने पर विभिन्न आयुर्वेद औषधियों से निर्मित काढा पिलाया गया। डॉक्टर सत्य प्रकाश के निर्देशन में कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए सभी छात्रों ने इस काढ़े का सेवन किया। संस्था प्रधान नवल किशोर पारीक ने बताया कि इस प्रकार का काढ़ा पूर्व में भी विद्यालय में डाक्टर्स के निर्देशन में पिलाया गया था आगे भी काढा तीन चरणों में विद्यालय में पिलाया जाएगा। इस दौरान संस्था निर्देशिका संतोष सैनी, कंपाउंडर रमेश चंद्र मीणा, अंकेश मीणा, तनसुख सोनी, जयश्री सोनी, निकिता सोनी सहित विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है