सरिस्का के जंगलों में कुए में गिरा बघेरा, वनकर्मियों ने किया रेस्कयू

May 28, 2021 - 01:22
 0
सरिस्का के जंगलों में कुए में गिरा बघेरा, वनकर्मियों ने किया रेस्कयू

अलवर जिले के थानागाजी विधानसभा के टहला रेंज के अंदर दामोदर का बास गांव में जंगल  में एक खेत मे  सूखे कुए में करीब दो  वर्ष का बघेरा कुए में गिर गया। खेतो में ज्वार काटने गयी महिलाओं ने कुए से बघेरे की आवाज सुनकर ग्रामीणो को बताया, मोके पर ग्रामीणो ने जाकर देखतो करीब 70 फुट गहरे कुए में बघेरा बैठा दिखाई दिया। टहला वन रेंज के अधिकारियों ने मौके पर जाकर रेस्कयू करने का सायंकाल सात बजे तक प्रयास किया। परन्तु अंधेरा होने के कारण असफलता मिलने पर एक पिंजरे में बकरा बांध कर कुए में उतारा गया जिससे बघेरा पिंजरे में कैद हो सके। रेंजर शंकर सिंह ने बताया कि देर सायंकाल तक रेस्कयू के प्रयास रहे। रात होने की वजह से कार्य अधूरा रह। पिंजरा कुए में उतार दिया। सम्भवतः रात तक बघेरा पिंजरे में कैद हो जावेगा। आज सुबह वन विभाग की टीम गांव में पहुँच कर  कुए में देखा तो बघेरा पिंजरे में बन्द था। बघेरे का रेस्कयू कर कुए से निकला व सरिस्का जंगल मे छोड़ा।इस मौके पर रेंजर शंकर सिंह की टीम व टहला के वनकर्मियों ने रेस्कयू किया।

  • रिपोर्ट- गोपेश शर्मा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................