बहरोड पुलिस की कार्यवाही, अवैध देसी कट्टा सहित एक गिरफ्तार

Nov 10, 2021 - 17:57
 0
बहरोड पुलिस की कार्यवाही, अवैध देसी कट्टा सहित एक गिरफ्तार

बहरोड (अलवर, राज्स्थान)  भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देशन में बहरोड़़ थाना पुलिस ने मंगलवार को गूंती पुलिया के नीचे खड़े एक युवक को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को सहायक उप निरीक्षक देवपाल गश्त के दौरान जाब्ते के साथ शेरपुर के पास पहुंचे तो सूचना मिली कि गूंती पुलिया के नीचे एक लड़का खड़ा है। जिसके पास अवैध हथियार हो सकता है। मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने पर तस्दीक हेतु सहायक उप निरीक्षक गूंती पुलिया के नीचे पहुंचे तो एक लड़का किसी के इंतजार में खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसको जाब्ता की मदद से घेर कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसकी पेंट में एक देसी कट्टा 315 बोर मिला। जिसको जप्त कर मुलजिम अंकित उर्फ चोर निवासी बिजोरावास को गिरफ्तार किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................