खोह गांव की जरूरतमंद महिला को भामाशाहों ने दी 7100 रूपये की आर्थिक सहायता

Aug 2, 2021 - 00:17
 0
खोह गांव की जरूरतमंद महिला को भामाशाहों ने दी 7100 रूपये की आर्थिक सहायता

उदयपुरवाटी (झुंझुणु,राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) उपखंड क्षेत्र के चंवरा मणकसास के खोह गांव में रविवार को एक जरूरतमंद महिला मंजू देवी को दीनबंधु के दर्शक ग्रुप से भामाशाह नरेंद्र कुमार मीणा प्रधानाध्यापक खरखड़ा, अनिल कुमार अध्यापक बालाजी कम्युनिकेशन चंवरा चौफूल्या व अमरनाथ कड़वासरा जीणी वाले तथा समस्त ग्रुप के सदस्यों द्वारा 7100 रुपए की सहायता प्रदान की गई। मंजू देवी के पति रोहिताश कड़वासरा का पिछले दिनों 20 मई को अचानक मौत हो गई थी। उसके बाद उनके परिवार का कोई सहारा नहीं बचा। 10 वर्ष का पुत्र सोनू है वह भी छोटा है। खुद मंजू देवी भी बीमारी से पीड़ित है। इसके कमाने का कोई सहारा नहीं है। खोह के ग्रामीण व भीम आर्मी नव युवक मंडल के सदस्यों ने भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................