भारतीय जनता पार्टी कुम्हेर के कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

Apr 7, 2021 - 01:06
 0
भारतीय जनता पार्टी कुम्हेर के कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

कुम्हेर (भरतपुर,राजास्थान/ सुभाष वर्मा) भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस शहर मंडल कुम्हेर द्वारा खंडेलवाल धर्मशाला पर धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष,युवा मोर्चा, वर्तमान भाजपा पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। मंडल संरक्षक सूर्य प्रकाश आर्य, शहर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुलाब बेध और पार्षद प्रताप महराबर ने कार्यकर्ताओं को भाजपा को मजबूत बनाने पर जोर दिया एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की तपस्या को याद करते हुए बताया की कठिन और विपरीत परिस्थितियों में कार्य करके उन्होंने भाजपा को  विश्व स्तरीय संगठन बनाया है हमें उनसे प्रेरणा लेकर  राष्ट्र हित में कार्य करते हुए संगठन को आगे बढ़ाना है और भारत ही नहीं  विश्व में  नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। इस दौरान जीतू शर्मा, रोहित बंसल, सतीश सेजवाल, मुखी पंजाबी, सतीश पटवा, डालचंद बघेल, लवि जायसवाल ,सतीश सैनी ,महेंद्र नागर, दिनेश स्वर्णकार, छगनलाल गुप्ता, सोहन सिंह राजपूत, गुरदीप सिंह होलकर, विष्णु गुलाल वाले, तेज सिंह जाटव, सिया राम प्रजापत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................