गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तहत भाविप ने किया सम्मान

Sep 7, 2021 - 19:40
 0
गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तहत भाविप ने किया सम्मान

शाहपुरा (भीलवाड़ा, राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भारत विकास परिषद शाहपुरा द्वारा मंगलवार को गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के अंर्तगत विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम करके षिक्षकों व विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। वीरमाता मणिका कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में परिषद के अध्यक्ष जयदेव जोशी ,प्रकल्प प्रभारी शंकर लाल जोशी ,सचिव सत्यनारायण सेन एवं सदस्य राजेंद्र मूंदड़ा उपस्थिति में इंदिरा जैन वरिष्ठ अध्यापिका, तबस्सुम खान अध्यापिका का श्रेष्ठ विद्यालयी गतिविधियों के संचालन हेतु एवं छात्रा वंशिका राठौड़ एवं टीना चंदेल का श्रेष्ठतम शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मान पट्ट, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया गया।
इसी प्रकार स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में राजेश कुमार धाकड़ प्राध्यापक, अनीता शर्मा वरिष्ठ अध्यापिका का श्रेष्ठ विद्यालयी गतिविधियों के संचालन हेतु तथा विद्यार्थी कुमारी रुखसार खान, प्रीति सोमानी व वंश राज सोलंकी का श्रेष्ठ शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल देकर अभिनंदन किया गया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माताजी का खेड़ा में मोहब्बत अली प्रधानाचार्य ,आशीष पुरोहित वरिष्ठ अध्यापक एवं सुनीता समदानी अध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय संतोष पुरा का श्रेष्ठ विद्यालयी गतिविधियों के उत्कृष्ट संचालन हेतु तथा विद्यार्थी देवराज जाट एवं निशा जाट का श्रेष्ठ शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मान पत्र ,स्मृति चिह्न एवं श्रीफल देकर अभिनंदन किया गया

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................