प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवीन कार्यकारिणी में बिमला शर्मा दोबारा मनोनीत हुई प्रदेश सचिव

Feb 15, 2021 - 18:53
 0
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवीन कार्यकारिणी में बिमला शर्मा दोबारा मनोनीत हुई प्रदेश सचिव

बड़ौदामेव (अलवर,राजस्थान/ रामबाबू शर्मा)  बड़ौदामेव कस्बा निवासी श्रीमती बिमला शर्मा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवीन कार्यकारिणी के गठन होने पर दोबारा प्रदेश सचिव के पद का दायित्व सौंपा गया। वही मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुस्मिता देव व राष्ट्रीय महासचिव नीतू वर्मा सोईन के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज चिस्ती के द्वारा महिला कांग्रेस कमेटी का नवीनीकरण किया गया।जिसमें बड़ौदामेव निवासी बिमला शर्मा के पार्टी के हित में कार्य को देखते हुए, दोबारा से प्रदेश सचिव के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वही प्रदेश सचिव बिमला शर्मा ने महिला कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुस्मिता देव, राष्ट्रीय महासचिव नीतू वर्मा सोईन व प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज चिस्ती का आभार प्रकट किया और उन्होंने बताया कि पार्टी के हित में में हमेशा कार्य करती रहूँगी तथा पार्टी के द्वारा दी गई जिम्मेदारी का आमजन के हित मे कार्य करती रहूँगी।वही उन्होंने बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है व बड़े बड़े पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................