भाजपा केवल चुनावी पार्टी नहीं ,आमजन की सेवा के लिए हर वक्त तैयार

सशक्त मंडल अभियान को लेकर भाजपा के प्रताप मंडल गणेश मंडल की महत्वपूर्ण बैठक हुई ,भीलवाड़ा मे सशक्त मंडल अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भीलवाड़ा पहुचकर करेंगे सत्यापन

Sep 22, 2021 - 01:38
 0
भाजपा केवल चुनावी पार्टी नहीं ,आमजन की सेवा के लिए हर वक्त तैयार

भीलवाडा / बृजेश शर्मा 

भीलवाड़ा 21 सितंबर संगठन संरचना के तहत सशक्त मंडल अभियान को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय में भीलवाड़ा शहर के प्रताप नगर मंडल व गणेश नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की अध्यक्षता में हुई

भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि सशक्त मंडल अभियान को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय में प्रताप नगर मंडल गणेश नगर मंडल के पदाधिकारियों को भाजपा जिलाध्यक्ष  तेली ने संबोधित किया 

भाजपा जिलाध्यक्ष  तेली ने कहा कि सशक्त मंडल अभियान के तहत भाजपा के मंडल सक्रियता एवं मजबूती के नए आयाम स्थापित करेगी और भाजपा संगठन का प्रयास रहेगा कि आम जनता भाजपा की समर्थक बने और भाजपा के समर्थक भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता बने और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भाजपा के पदाधिकारी बने और हर क्षेत्र में हर वर्ग में भाजपा का समर्थक कार्यकर्ता और पदाधिकारी हो इसी को लेकर आज भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मे दिशा निर्देश दिए गए साथ ही कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को भीलवाड़ा सशक्त मंडल सत्यापन प्रवासी के रूप में भीलवाड़ा के किसी भी मंडल में पहुंच कर सत्यापन करेंगे 

भाजपा जिलाध्यक्ष तेली ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं है केवल चुनाव के समय सक्रिय होने वाली पार्टी नहीं है बल्कि लगातार सक्रिय होकर आम जनता के दुख सुख में सम्मिलित होकर सामाजिक सरोकारों के तहत सेवा करने वाली पार्टी और भाजपा सर्व स्पर्शी सर्वव्यापी पार्टी है भाजपा संगठन द्वारा आने वाले एक माह में एक विधानसभा में 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं को  विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी साथ ही सभी मंडल सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी को भी समयबद्ध के अंदर बनाकर सभी को पुर्ण सक्रिय , मजबूत किया जाएगा और कहा कि भाजपा के प्रत्येक संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्राथमिकता अवश्य दें

भीलवाड़ा विधानसभा प्रवासी पारस जैन ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण अनुशासित होकर भाजपा की रीति नीति के अनुसार पूर्ण सक्रिय होकर आमजन के हित में कार्य करें

महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला महामंत्री बाबूलाल टाक विधानसभा प्रवासी  पारस जैन प्रभारी रामेस्वर छिपा  प्रहलाद त्रिपाठी भेरू पाराशर पंकज सुगंधी प्रताप नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह जादौन गणेश नगर मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंगीवाल ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सेन किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष इमरान कायमखानी गोवर्धन सिंह कटार जगदीश सेन सहित मंडल पदाधिकारी मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................