भाजपा मंडल राजपुर धमरेड की कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित

Jul 24, 2021 - 23:44
 0
भाजपा मंडल राजपुर धमरेड की कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित

सकट (अलवर,राजस्थान) नाथलवाड़ा ग्राम पंचायत के गांव नारायणपुर स्थित यति दामोदर दास महाराज के आश्रम पर भारतीय जनता पार्टी राजपुर धमरेड मंडल की कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष कमल जैन की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। मंडल प्रभारी एडवोकेट कान सिंह नरूका ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को बुथवार सदस्य जोड़ने व कार्यकारिणी का विस्तार करने की बात कही। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जैन ने कोरोना काल मे मंडल  एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए जनोपयोगी कार्यो का विस्तृत वर्णन प्रस्तुत किया।।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष  प्रेमनाथ धामाणी ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत जानकारी दी| वहि बैठक के दौरान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मंडल अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र भेंट किए गए। इस मौके पर राजेश निहाला, कमलेश जांगिड, सतीश शर्मा, शेखर तमौली, सुल्तान सिंह, अजीत सिंह, अजय सिंह, रोहिताश नाथावत, बद्री प्रसाद बैसला, झज्जू राम सैनी, अनिता सैनी, विष्णु सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे |

  • संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................