भाजपा ओबीसी मोर्चा ने महाराणा प्रताप को साथ देने वाले गाडोलिया लोहार परिवारों का किया सम्मान

Jun 14, 2021 - 06:26
 0
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने महाराणा प्रताप को साथ देने वाले गाडोलिया लोहार परिवारों का किया सम्मान

भीलवाड़ा (राजस्थान) भाजपा ओबीसी मोर्चा, भीलवाड़ा ने  कई आयोजन कर महाराणा प्रताप जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई, भाजपा ज़िला अध्यक्ष लादु लाल तेली  के सानिध्य ओर ओबीसी मोर्चा ज़िला अध्यक्ष राजेश सेन के नेतृत्व व  सभी भाजपा कार्यकर्ताओं सहित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप  की जयंती पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया
जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर महाराणा प्रताप के माने जाने वाले वंशज गाडोलिया लोहारों के घरों पर जाकर उनका सम्मान किया उन्हें माला पहनाकर,दुपट्टा ओड़ाकर महाराणा प्रताप के कहे जाने वाले शब्दों को याद दिलाया गौरवशाली इतिहास है कि गाडोलिया लोहार महाराणा प्रताप को साथ देकर यह प्रतिज्ञा की कि मेवाड़ को मुगलों से मुक्त ना करा दे तब तक न तो स्थाई घर बनाएंगे और ना ही मेवाड़ वापस लौटेंगे वही गाडोलिया लोहार आज भी सड़कों के किनारे बसे हुए हैं 
उनके परिवारजनो का प्रताप जयंती के शुभ अवसर पर मुंह मीठा करा कर मिठाई भेंट की राजवीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले गाडोलिया समाज का पांसल चौराया, ट्रांसपोर्ट मार्केट स्थित इनके कई परिवारों का जोरदार अभिनंदन किया गया , इस अवसर पर अनिल सिंह जादौन ,मोहन दिया, अमित सारस्वत ,डॉक्टर राजेंद्र छीपा ,प्रेम सेन कैलाश सुवालका, लव कुमार ,बादल सिंह, ताराचंद सैन,रवि पूरी, अजीत सिंह केसावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे

  • रिपोर्ट:- बृजेश शर्मा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................