भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक मीणा के घर पर दी पुष्पांजलि

Jun 20, 2021 - 00:16
 0
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक मीणा के घर पर दी पुष्पांजलि

जहाजपुर (भीलवाड़ा, राजस्थान) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के अमरवासी पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली एवं विधायक गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत सत्कार के बाद पुनिया पूर्व विधायक शिवजी राम मीणा के पैतृक गांव अमरवासी में उनके घर पर शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढाँढस बधाया ओर पूर्व विधायक शिवजी राम मीणा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर जहाजपुर के लिए रवाना हो गए।
जहाजपुर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष राजीव कांटिया एवं नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पूनिया के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा भोजन का आयोजन रखा गया। लंका मुखी बालाजी पर भोजन ग्रहण किया और बनेडा के लिए रवाना हो गए।

  • रिपोर्ट:- बृजेश शर्मा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................