पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने धरना किया स्थगित

Jun 4, 2021 - 22:40
 0
पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने धरना किया स्थगित

डीग /भरतपुर / पदम जैन

डीग- 4 जून पुलिस की निष्क्रियता  के चलते शहर में बढ़ रही चोरियों एवं महिला पार्षद के घर 20 दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा करने की मांग को लेकर  भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल डीग के  कार्यकर्ता एवं पार्षदो ने शुक्रवार को सी ओ कार्यालय पर धरने की शुरुआत की


भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता के अनुसार  कार्यकर्ता धरने पर वैठे  ही थे कि तत्काल सी ओ मदन लाल जैफ और थाना प्रभारी रघुवीर सिंह मोके पर पहुचे और  दोनों अधिकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि पुलिस गश्त को प्रभावी वनाया जावेगा ।तथा महिला पार्षद गीता शर्मा के घर हुई चोरी का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा एवं शहर में हो रही चोरियों पर भी अंकुश लगाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। जिस पर  भाजपा  शहर मंडल और पार्षदों  द्धारा पुलिस के आश्वाशन  को देखते हुए धरना स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता , महामंत्री हरपाल सिंह सोलंकी , भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष गिरीश शर्मा, पूर्व पार्षद धर्मवीर शर्मा तथा मंडल कोषाध्यक्ष पवन खंडेलवाल एवं पार्षद प्रतिनिधि इंदर सांखला मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................