2021 तेरापंथ महिला मंडल भीलवाड़ा डायरेक्टरी परिसेतु का विमोचन

डायरेक्टरी समाज को जोड़ने का विभिन्न अंग

Jun 4, 2021 - 22:36
 0
2021 तेरापंथ महिला मंडल भीलवाड़ा डायरेक्टरी परिसेतु का विमोचन

भीलवाडा (राजस्थान) तेरापंथ महिला मंडल भीलवाड़ा ने सक्रिय जागरूक कि गतिशील मंडल के रूप में अखिल भारतीय स्तर तक अपनी पहचान कायम की है। संस्था की ये विकास यात्रा निरंतर गतिशील रहे इस हेतु शुक्रवार को भीलवाड़ा में  विभिन्न कॉलोनी में विराजित शासन श्री चांद कुमारी जी,शासन श्री कनक श्री जी,शासन श्री साधना श्री जी,मुनि श्री कुलदीप कुमार जी  के सानिध्य में डायरेक्टरी "परिसेतु "का विमोचन सादगी पूर्ण तरीके  से किया गया।
इस दौरान शासन श्री साध्वी चांद कुमारी  ने  महिला समाज को  आधी दुनिया का दर्जा देते हुए कहा कि महिलाएं  अध्यात्म क्षेत्र आगे बढ़कर  ज्ञान चारित्र का विकास करते हुए भावी पीढ़ी में सुसंस्कारों का बीजारोपण करे। तेरापंथ भवन विराजित मुनि श्री कुलदीप कुमार ने बताया की डायरेक्टरी  समाज को जोड़ने का अभिन्न अंग है।आपने महिला मंडल के श्रम शक्ति व समय नियोजन की सराहना की। मुनि श्री अध्यक्षा विमला रांका ,मंत्री रेणु चोरडिया एवं पूरे   मंडल के प्रति प्रमोद भावना व्यक्त करते हुए कहा  कि सभी एक जुट होकर पूरी लगन , निष्ठा के साथ गुरुदेव के चातुर्मास में हर कार्य संपादित करे।
मुनि श्री मुकुल कुमार ने महिला जागृति व महिला सशक्तिकरण की बात रखते हुए  आचार्य तुलसी की स्मृति की। जिन्होंने महिला समाज  को विकास के अनेक अवसर प्रदान किए है।यही वजह है कि वर्तमान में तेरापंथ महिला मंडल भीलवाडा  अखिल भारतीय तेरापंथ महिला की सक्रिय शाखा है। साथ ही कहा कि वर्तमान महिला मंडल टीम पूरी  सक्रियता, ,निष्ठा ,समर्पण भावना,गुरु इंगित के  साथ हर कार्य को सुव्यस्थित संचालित कर रही है।
पद पर आना कोई  बड़ी बात नहीं, पद पर आकर दायित्व का सम्यक रूप से निर्वहन करना बड़ी बात है, अभी कोरोना काल की विषम परिस्थिति में भी सामाजिक दायित्व के साथ मंडल ने सेवा का पुनीत कार्य किया। गुरुदेव के निर्दिष्ट कार्यक्रम में भीलवाड़ा महिला मंडल अपनी ऊर्जा का समुचित उपयोग करके मंडल का विकास करे।  परिसेतु नाम की सुंदर व्याख्या करते हुए शुभ कामना व्यक्त कि ये डायरेक्टरी धार्मिक सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों को और अधिक गतिशीलता प्रदान करे।संपादक टीम विजया जी सुराना,आनंद बाला जी टोडरवाल ,स्नेहलता जी पितलिया,सुमन जी दुगड़ इन सभी के श्रम की सराहना की।
डायरेक्टरी विमोचन के शुभ अवसर पर आचार्य महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति महामंत्री निर्मल गोखरू,सभा अध्यक्ष भेरूलाल चोरड़िया,मंत्री शुभ करण चोरड़िया,  तेयूप पूर्व अध्यक्ष गौतम दुगड़, वर्तमान  अध्यक्ष सुनील बनवट,टीपीफ  अध्यक्ष राकेश सुतरिया,अखिल भारतीय महिला मंडल सहमंत्री नीतू ओस्तवाल, भीलवाड़ा महिला मंडल मंत्री रेणु चोरड़िया,  उपाध्यक्ष मीना बाबेल,मैना कांठेड़  कोषाध्यक्ष यशवंत सुतरियाआदि की उपस्थिति सराहनीय रही। सभी साधु संतो ने मंगल आशीर्वाद, शुभकामना दी।

  • रिपोर्ट- बृजेश शर्मा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................