भाजपा युवा मोर्चा ने आसींद उपखंड मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

Oct 4, 2021 - 20:54
 0
भाजपा युवा मोर्चा ने आसींद उपखंड मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

आसींद ( भीलवाड़ा, राजस्थान/रामसुख मेघवंशी) आसींद भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल आसींद द्वारा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा व युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री शिवांगी कानावतके नेतृत्व में कांग्रेस की राज्य सरकार के खिलाफ बाल विवाह कानून को पारित करने व हालही में हुई रिट परीक्षा के पेपर लीक एवम धांधली के विरोध में जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन किया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवांगी कानावत में कांग्रेस की प्रदेश सरकार को चुनौती दी है कि या तो आप अपनी कार्यप्रणाली को सुधार ले निष्पक्ष रुप से नौकरियों में भर्ती परीक्षाओं में चयन किया जाए कांग्रेस सरकार द्वारा बेरोजगारों के साथ किए हुए किए हुए वादे को पूरा किया जाए ।गहलोत सरकार में नहीं आए तब आपने युवा बेरोजगारों को भत्ता देने की, नौकरियां लगाने की, किसानों का कर्जा माफ करने की बहुत सारी योजनाओं का छलावा देकर राजस्थान की गरीब जनता का वोट हासिल कर सरकार बनाई और अपना स्वार्थ पूरा होने के बाद ना तो किसानों की ओर ध्यान दिया ना युवा बेरोजगारों के तरफ ध्यान दिया नाही हर प्रदेश में अमन शांति को बरकरार रखा है। 
आपको सरकार चलाने का कोई हक नहीं है मानवता के नाते आपको तुरंत पद त्यागपत्र दे देना चाहिए और यह लड़ाई आसींद जैसे छोटे से कस्बे के युवा मोर्चा के साथ मिलकर शुरू की है जो प्रदेश स्तर पर हर उपखंड मुख्यालय प्रत्येक जिला कलेक्टर मुख्यालय पर उग्र आंदोलन किया जाएगा प्रदेश की जनता आपके दोगले पन को कभी स्वीकार नहीं करेगी इसी क्रम में जिला मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने भी आक्रोश में हुंकार भरी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया और आशीष युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान युवाओं के हक में जोशीला भाषण देखकर आए हुए सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
आसीदं मीडिया प्रभारी कामिल शेख ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा भीलवाड़ा जिला उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष सरपंच संगठन जिला अध्यक्ष शक्ति सिंह चुंडावत आसींद मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण छिपा भीलवाड़ा जिला के सभी युवा मोर्चा अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में काले झंडे लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए । बस स्टैंड आसींद से विरोध रैली रवाना कर मुख्य बाजार होते हुए उपखंड कार्यालय पर समापन किया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................