सकट में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

Mar 1, 2021 - 21:45
 0
सकट में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

सकट (राजगढ़, अलवर, राजस्थान) सकट कस्बे के नदी किनारे स्थित जगदीश जी महाराज मंदिर प्रांगण में सोमवार को भाजपा मंडल राजपुर धमरेड द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह नरूका थे। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल प्रसाद लाटा ने बताया कि भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान पांच चरणों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम चरण में मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका ने भाजपा के इतिहास एवं विकास पर अपने विचार व्यक्त किए।

वही अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमल जैन ने की। द्वितीय चरण के मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा रहे उन्होंने आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा पर वार्ता की। अध्यक्षता पूर्व पंचायत समिति सदस्य ख्यालीराम टांकडान ने की। तृतीय चरण के मुख्य वक्ता जिला महामंत्री शिवलाल मीणा रहे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का इतिहास बताया। अध्यक्षता मूलचंद शर्मा कारोट ने की। इसी प्रकार चतुर्थ चरण की मुख्य वक्ता जिला महामंत्री अर्चना भाटी रही। अध्यक्षता राजपुर धमरेड मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजू सैनी ने की। इसी तरह पंचम चरण के मुख्य वक्ता जिला मंत्री हरि शंकर खंडेलवाल रहे उन्होंने अपने विचार प्रस्तुत किए वही अध्यक्षता नयन चंद चौला ने की। कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ता श्याम जोनेटा ने समस्त प्रशिक्षणार्थियों को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। इस मौके पर राजगढ़ के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जैन जिला उपाध्यक्ष प्रेम धामाणी रामावतार शर्मा ब्रजमोहन योगी राजेंद्र तिवाड़ी ओम प्रकाश जोशी सेडू राम सैनी हेमंत भट्ट बद्री प्रसाद बैंसला रोहिताश नाथावत बनवारी लाल जांगिड़ रामराय शर्मा रेखा गुर्जर अनीता बैरवा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................