एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 8 लोग हुए घायल

झगड़े में हुई फायरिंग और लाठी भाटा जंग, फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से दो युवक हुए जख्मी

May 9, 2021 - 02:37
 0
एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 8 लोग हुए घायल

लक्ष्मणगढ़ (अलवर, राजस्थान/ गिर्राज सौलंकी) लक्ष्मणगढ़ स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर हुए झगड़े में फायरिंग हो गई। जिसमें छर्रे लगने दो युवक जख्मी हो गये। वही झगड़े में दोनों पक्षों के 8 अन्य जने घायल हो गये। जिन्हे परिजनों के द्वारा कस्बे के सीएचसी में भर्ती करवाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला सहित पांच जनों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
डीएसपी राजेश कुमार शर्मा व एसएचओ अजीत सिंह ने बताया कि जमालपुर गांव में शनिवार को एक सन्नू खान बाइक पर जा रहा था रास्ते में पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने सन्नू के साथ हाथापाई कर डाली। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी से शुरु हुआ विवाद झगड़े में तब्दील हो गया।  कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने हो गये और कहासुनी से हुआ विवाद झगड़े में तब्दील हो गया। वही झगडें में फायरिंग भी हुई। फायरिंग में एक पक्ष के अरशद (30) पुत्र मजीद के सर व ऑख के ऊपर गोली केे छर्रे लगने से जख्मी हो गया तथा शाहरूफ (28) पुत्र समसुद्दीन निवासी जमालपुर के पेट में गोली का छर्रा लगने से घायल हो गया। बाद में परिजनों ने दोनों युवकों को उपचार के लिए कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रैफर कर दिया। इधर झगड़े के बाद गांव में तनाव की स्थिती पैदा हो गई। वही जमालपुर गांव में झगडें में फायरिंग की सुचना मिलने के तुरन्त बाद में डीएसपी राजेश कुमार शर्मा व एसएचओ अजीत सिंह मय पुलिस जाप्ते के मौकें पर पहूचे और भीड़ को तीतर बितर कर स्थिती को नियंत्रण में किया। बाद में पुलिस ने झगड़े में घायल दोनों पक्षों के 8 जनों को उपचार के लिये कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों को उपचार किया और 5 जनों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक गांव में शांती बनी हुई थी। हालाकी अभी तक किसी भी पक्ष ने मामला दर्ज नही करवाया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................