बोलेरो गाड़ी की टक्कर से रेहड़ी पर सब्जी बेचने वाले युवक की मौत, एक राहगीर घायल

Dec 22, 2020 - 04:32
 0
बोलेरो गाड़ी की टक्कर से रेहड़ी पर सब्जी बेचने वाले युवक की मौत, एक राहगीर घायल
फोटो ड़ीग बोलेरो की टक्कर से घायल युवक

,भरतपुर,राजस्थान/ पदम चन्द जैन
ड़ीग (21 दिसंबर ड़ीग) - नगर सड़क मार्ग पर सोमवार की रात करीब 8 बजे गैस एजेंसी के सामने अज्ञात   वाहन की टक्कर से एक रेहड़ी चालक की मौत हो गई और एक राहगीर घायल हो गया  जिससे पुलिस ने उपचार के लिए रेफरल चिकित्सालय में दाखिल कराया है 
 थाना प्रभारी हवा सिंह  मगावा के अनुसार सोमवार की  रात करीब 8 बजे कस्बे की राजीव कॉलोनी वासी प्रमोद उर्फ पवन 28 वर्ष पुत्र रमेश मैथिल  अपनी सब्जी की रेहड़ी के साथ सब्जी बेचकर अपने घर लौट रहा था तभी गैस एजेंसी के पास पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गभीर रूप से घायल हो गया। जबकि रेहड़ी की टक्कर से पैदल चल रहा अजब सिंह 24 बर्ष पुत्र गुलाब सिंह जाटव निवासी गॉव गिरघकी थाना महगाव जिला भिंड  मध्य प्रदेश घायल हो गया ।पुलिस ने दोनों घायलों को रेफरल चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्रमोद को देखते ही मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। घायल अजबसिंह के साथी प्रत्यक्षदर्शी सियाराम जाटव पुत्र पूरन सिंह ने बताया है कि वह और अजब सिंह ठेकेदार के साथ कलर पेंट का कार्य करने डीग आए थे ।तथा गैस एजेंसी के सामने सड़क पर पैदल जा रहे थे तभी  नगर की तरफ से तेज गति से आ रही एक सफेद रंग की बोलेरो  लोडिंग गाड़ी ने प्रमोद और उसकी रेहड़ी को टक्कर मार दी। जिससे प्रमोद की मौत हो गई तथा रेहड़ी की टक्कर से उसका साथी अजब सिंह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बोलोरो चालक अपनी गाड़ी को ड़ीग की तरफ  तेजी से भगा कर ले गया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................