बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्यवाही नकली नोट बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

तीन लाख के नकली नोट बरामद आरोपी गिरफ्तार

Mar 21, 2021 - 21:24
 0
बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्यवाही नकली नोट बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

बुलंदशहर (उत्तरप्रदेश/ शशि जायसवाल) सरकार की लाख पाबंदियों के बाद भी बाजार में कुछ शातिर बदमाशों द्वारा नकली नोट बनाकर उन्हें बाजार में चला दिया जाता है जिसकी पकड़ पर रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश जिले के बुलंदशहर की पुलिस ने विशेष अभियान के तहत नकली नोट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है साथ ही नकली नोट बनाने के काम आने वाले उपकरण सहित आरोपी को गिरफ्तार कर ₹300000 के नकली नोट बरामद किए हैं
हम आपको बता दें की दो शातिर बदमाश फकरु और फरमान नकली नोट बनाने का कारोबार करते थे यह दोनों गाजियाबाद के मंसूरी के रहने वाले हैं साथ ही बताया जा रहा है कि इन युवकों के पास से ₹336600 के नकली नोट कलर प्रिंटर कटर एवं कागज सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं
बुलंदशहर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी के बारे में कप्तान संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शातिर आने वाले पंचायत चुनावों में इस खेप को रात के अंधेरे में वोटरों की बांटने की योजना बना रहे थे यह नकली नोट 40% पर बाजार में चलाने की फिराक में थे इससे पहले यह शातिर कुछ समझ पाते बुलंदशहर पुलिस ने इन शातिरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया फिलहाल इन लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है ताकि इस ग्रुप का मुखिया कौन है यह जानकारी जुटाकर आगे की कार्यवाही की जा सके मामले की खोजबीन होने के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................