लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की याद में निकाला कैंडल मार्च

किसानों ने मौन धारण करते हुए निकाला कैंडल मार्च, दातागंज इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ रहे मौजूद

Oct 13, 2021 - 17:20
 0
लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की याद में निकाला कैंडल मार्च

दातागंज (बदायूं/ उत्तरप्रदेश/ शशि जायसवाल/ अभिषेक वर्मा)  बदायूँ जिले के दातागंज में  किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बृज किशोर यादव ने दिन मंगलवार को शाम सैकड़ों लोगों के साथ पूरे नगर दातागंज में मौन धारण करते हुए कैंडल मार्च निकालकर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए  श्रद्धांजलि दी। वही किसान नेता बृज किशोर यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जो हुआ , वह बहुत ही भयावह है यह भाजपा की उस सोच को दर्शाता है कि विरोध करने वालों को गाड़ी से कुचला भी जा सकता है भारतीय जनता पार्टी सरकार देश के लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है अधिकारों को कुचल रही है। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। और लोकतंत्र की आवाज दबा रही है। इस घटना को देखते हुए केंद्रीय ग्रह राज्य मंत्री को बर्खास्त किया जाए , संबंधितो को जेल भेजा जाए। वही सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दातागंज बीरपाल सिंह तोमर की अहम भूमिका रही वह स्वयं पुलिस बल के साथ कैंडल मार्च में मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष, किसान नेता राशिद अल्वी, सिया राम कश्यप तहसील अध्यक्ष दातागंज, केपी शाक्य वरिष्ठ तहसील अध्यक्ष दातागंज सहित तमाम लोग मौजद रहे।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................