ठेले पर खौमचा बेचने वाले एक दलित युवक के साथ मारपीट व जातिसूचक, गालीगलौच का मामला दर्ज

Jul 21, 2020 - 19:08
 0
ठेले पर खौमचा बेचने वाले एक दलित युवक के साथ मारपीट व जातिसूचक, गालीगलौच का मामला दर्ज

बयाना,भरतपुर 
बयाना 21 जुलाई। उपखंड के गांव खरैरी में अपने ठेले पर खौमचा बेचने वाले एक दलित युवक के साथ गांव के ही दबंगों ने जातिसूचक, गाली गलौच करते हुए मारपीट कर चोटें पहुंचाई। पुलिस के अनुसार गांव खरैरी निवासी अजय जाटव ने अपने गांव के विष्णु राजपूत व दीनदयाल राजपूत व उसकी पत्नी सहित अन्य  लोगों के विरूद्ध उसके खौमचा बेचने से नाराज होकर उसके साथ लोहे की रोड व डंडों से मारपीट कर जातिसूचक गालीगलौच करने और कुल्हाडी से भी चोट पहुचाने तथा ठेले को पलट देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है

  • बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow