नवकार महामन्त्र के जपने से होता है जीवन का उद्धार- साध्वी डॉ चंद्रप्रभा

Oct 25, 2021 - 04:59
 0
नवकार महामन्त्र के जपने से होता है जीवन का उद्धार- साध्वी डॉ चंद्रप्रभा

आसींद ---रूप लाल प्रजापति 

आसींद नवकार महामन्त्र पर जिसकी पूरी श्रद्धा और विश्वास है उसका बेड़ा पार है। आज विदेशों में नवकार महामन्त्र को लेकर लोगो मे काफी श्रद्धा बढ़ी है। यह एक ऐसा महामन्त्र है जिसको कोई भी व्यक्ति किसी भी समय कही पर भी जप सकता है। इस महामन्त्र में अपार शक्ति निहित है जिसकी हम कल्पना भी नही कर सकते है। जो भी तीर्थंकर हुए है सभी ने इस महामन्त्र की आराधना की है। आसींद संघ भाग्यशाली है जहाँ पर हर रविवार को एक घंटे का सामूहिक नवकार महामन्त्र का जाप होता है । उक्त विचार तपाचार्य साध्वी जयमाला की सुशिष्या साध्वी डॉ चंद्रप्रभा ने व्यक्त किये। अंग्रेजी तारीख एवं हिंदी तिथि दोनो के अनुसार विदुषी साध्वी आनंद प्रभा के 60 वे  जन्मोत्सव पर श्रावक - श्राविकाओं ने तप, त्याग , दान देकर जन्मोसव मनाकर सभी ने साध्वीश्री को शुभकामनाएं दी। साध्वी चंदनबाला, साध्वी विनितरूप प्रज्ञा ने साध्वी आनन्दप्रभा के जीवनपर प्रकाश डाला एवं गीतिका प्रस्तुत की। नवकार महामन्त्र के सामूहिक जाप के पश्चात निकाले गए लक्की ड्रा के भाग्यशाली विजेता पारस मल रांका (परा वाले) रहे जिन्हें संघ द्वारा सम्मानित किया गया। धर्मसभा में अंजली कोठारी , सुमन , अशोक श्रीमाल आदि ने अपने विचार रखे। बाहर से आये श्री संघो का स्थानीय संघ ने शब्दो से स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................