डीग-कुम्हेर क्षेत्र में बिना सिंबल चुनाव लड़ेगी कांग्रेस :- विश्वेंद्र

Aug 10, 2021 - 16:33
 0
डीग-कुम्हेर क्षेत्र में बिना सिंबल चुनाव लड़ेगी कांग्रेस :- विश्वेंद्र

कुम्हेर (भरतपुर, राजस्थान/रामचन्द सैनी) कांग्रेस डीग-कुम्हेर क्षेत्र में पंचायती राज के चुनाव बिना सिंबल के लड़ेगी। यह बात स्थानीय विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने सोमवार को कही। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र में कुम्हेर और डीग नगर पालिका की तर्ज पर चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का टिकट चाहने वालों की भारी संख्या को देखते हुए पंचायती राज के तहत पंचायत समिति के सदस्यों के अलावा डीग-कुम्हेर विधानसभा में पड़ने वाले जिला परिषद के सदस्यों के चुनावों में कांग्रेस की ओर से टिकट प्रदान नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा की पंचायत समिति प्रधान को कांग्रेस का सिंबल दिया जाएगा।

 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................