दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा: 20 साल का कारावास, 50 हजार का जुर्माना

Jun 3, 2023 - 12:20
Jun 3, 2023 - 12:45
 0
दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा: 20 साल का कारावास, 50 हजार का जुर्माना

नागौर (राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) मेड़ता के  विशिष्ट पोक्सो न्यायालय नंबर 2 ने 13 साल की एक नाबालिग के साथ रेप के मामले में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में आरोपी को 20 साल कठोर कारावास और 50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। आरोपी नाबालिग को रात के वक्त घर से जबरन उठाकर ले गया था और उसके साथ रेप किया था। फिर उसे गांव की नाडी के पास पटक कर भाग गया था। विशिष्ट लोक अभियोजक नेमाराम चौधरी ने बताया कि आज पोक्सो एक्ट के | एक मामले में न्यायाधीश अल्का शर्मा ने फैसला सुनाया है। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 23 दस्तावेज पेश किए गए। अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गवाह कोर्ट में पेश हुए थे। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी नागौर जिले के मेड़ता सिटी थाना क्षेत्र के गवारड़ी गांव निवासी केदारराम बावरी (20) पुत्र प्रहलादराम बावरी को 20 वर्ष कारावास और 50 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। 11 दिसंबर 2021 को मेड़ता सिटी थाना क्षेत्र के ही एक गांव के 42 साल के व्यक्ति ने अपनी 13 साल की बेटी के साथ मेड़ता सिटी पुलिस थाने में पहुंच कर एक रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि मैं मजदूरी का कार्य करता हूं। मेरे दो बेटियां और एक बेटा है। 9 दिसंबर 2021 की रात 2 से 3 बजे के बीच मैं अपने परिवार सहित सोया हुआ था। मेरी पत्नी के पास एक कमरे में मेरी दोनों बेटियां सोई हुई थी। सुबह करीब 5 बजे मैं उठा तो देखा कि मेरी 13 साल की बेटी घर पर नहीं थी। इधर-उधर तलाश किया मगर नहीं मिली। तब मैंने मेरे गांव व रिश्तेदारों में तलाश की मगर वहां भी नहीं मिली। फिर इधर-उधर से पता चला कि एक केदार बावरी नाम का लड़का अपने घर पर नहीं था, मुझे उस पर शक हुआ तो मैंने उसके माता-पिता से बात की, उन्होंने मुझे संतोषजनक जवाब नहीं दिया और झगड़ा करने लग गए। तब मैंने अपने रिश्तेदारों व भाईयों को बुलाया क्योंकि मुझे शक था कि केदार बावरी ही मेरी बेटी को ले जा सकता है, क्योंकि पहले भी आरोपी ने मेरी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद 9 दिसंबर 2021 को करीब दो बजे नराधड़ी तालाब के पास मेरी बेटी डरी सहमी हुई व घबराई हुई अवस्था में मिली। उसने बताया कि केदार बावरी और एक औरत ने मुझे पकड़कर मेरा मुंह दबा दिया और मुझे जबरन बाइक पर बैठाकर ले वे गए। मुझे जसनगर अपने रिश्तेदार के वहां लेकर गए। जहां केदार बावरी ने मुझे एक कमरे में बंद कर दिया और दुष्कर्म किया। वह मुझे बाइक पर बैठाकर तालाब के पास पटककर भाग गया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................