दाण्डीयात्रा प्रतिमाओं का किया अनावरण- रावत

Oct 3, 2020 - 13:56
 0
दाण्डीयात्रा  प्रतिमाओं का किया अनावरण- रावत

राजसमंद, राजस्थान

राजसमंद के विधायक सुदर्शनसिंह रावत ने आज महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती के मौके पर देवगढ नगर पालिका द्वारा निर्मित दाण्डीयात्रा प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस मौके पर रावत और पालिकाध्यक्ष आंजना जोशी सहित पार्षद और कांग्रेस कार्यकर्ता नगर परिषद से रवान होकर दाण्डी यात्रा करते हुए मारु दरवाजा पंहुचे। इसके बाद सोशियल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए आकर्षक प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। इसके साथ ही नगर कांग्रेस की ओर से आमजन को मास्क का वितरण किया गया। रावत ने लोगों से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण के इस विपरीत समय मे सोशियल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मास्क का प्रयोग करे। खुद को बचायें और परिवार को सुरक्षित रखे। खास करके बुजुर्गों और बच्चों का ध्यान रखने की जरुरत है।रावत ने इस पुनीत कार्य के लिये नगर पालिका के पार्षदों और पालिकाध्यक्ष जोशी का धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि शहर के बीच लगी यह प्रतिमाएं आने वाली पीढियों को भी स्वेदशी और देशप्रेम का संदेश देती रहेंगी। इसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

  • जयंतिलाल कोशीथल की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................