नलों मे आया गंदा पेयजल, लोगों के पहुंचने पर सहायक अभियंता नदारद

Jul 29, 2021 - 02:10
 0
नलों मे आया गंदा पेयजल, लोगों के पहुंचने पर सहायक अभियंता नदारद

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/ महावीर सैन) कस्बे के माचाडी चौक वार्ड नं 17 क्षेत्र के नलों में गंदा कीचड़ युक्त पानी आने पर वार्ड वासियों ने कड़ा रोष प्रकट किया। इस बाबत बुधवार को वार्ड वासियों ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन देने वार्ड पार्षद प्रीति शर्मा के नेतृत्व में कार्यालय पहुचे। परंतु सहायक अभियंता नवीन राज शर्मा अपने कार्यालय में नही मिले इससे वार्डवासियों में अत्यधिक रोष व्याप्त हो गया। क्षेत्रवासी फूल बृजवासी ने बताया कि पहली बात तो नलों में नियमित जल सप्लाई नही है। उस पर भी पिछले दो बार से नलों में गंदा बदबूदार पानी आया है। पीने तक का पानी नही भरा। समस्या से अवगत करवाने के बाद भी  समस्या जस की तस बनी हुई है। राजेन्द्र जांगिड़ ने बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन देने सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे। पेयजल समस्या को लेकर अवगत होने के बाद भी सहायक अभियंता कार्यालय से गायब हो गए। पार्षद प्रीति शर्मा ने भी दो टूक शब्दों में ये चेतावनी दे दी है कि अगर गंदे पानी की समस्या नही सुलझाई गयी तो घर-घर की महिलाएं जलदाय विभाग के दफ्तरों में मटकी फोड़ आंदोलन करेंगी। इस मौके पर राजेंद्र विजय, अभिषेक शर्मा, राम लाल बृजवासी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................