सरकार के जलदाय विभाग के तकनीकी कैडर के पदोन्नति के पदों को समाप्त करने के निर्णय के खिलाफ कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Nov 13, 2021 - 09:58
 0
सरकार के जलदाय विभाग के तकनीकी कैडर के पदोन्नति के पदों को समाप्त करने के निर्णय के खिलाफ कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

डीग (भरतपुर, राजस्थान/ पदम जैन) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी  विभाग में तकनीकि कैडर के पदोन्नति के 304 पदों को समाप्त करने के विरोध में शुक्रवार को राजस्थान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की समन्वय समिति से जुडे संगठनों के कर्मचारियों ने  अध्यक्ष नवल सिंह के नेतृत्व में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए पद समाप्त करने के आदेश की प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। 
अध्यक्ष नवल सिंह का कहना था  कि सरकार ने बजट निर्णायक समिति की बैठक में वर्ष 2019 -20 में लिए गए निर्णय के अनुसार एवं वित्त विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसरण में विभाग के अधीन विभिन्न तकनीकी संवर्ग के पदों को जो समाप्त किया है वह कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................