पूर्व सैनिक संघ की बैठक में समस्याओ पर चर्चा

Sep 8, 2020 - 00:24
 0
पूर्व सैनिक संघ की बैठक में समस्याओ पर चर्चा

बयाना भरतपुर

बयाना,07  सितम्बर। पूर्व सैनिक संघ की बैठक यहां संघ के अध्यक्ष बलराम की अध्यक्षता में हुई जिसमें पूर्व सैनिको सहित उनकी महिलाओ ने भी भाग लिया। और विभिन्न समस्याओ के समाधान पर चर्चा की। बैठक में बयाना रूपवास व वैर क्षेत्र में सैनिको व पूर्व सैनिको की संख्या काफी अधिक बताते हुऐ उनकी सुविधा के लिऐ बयाना में सैनिक केन्ट्रीन व विश्रामगृह खुलवाये जाने की मांग की। बैठक में सैनिको के परिजनो की सुविधा के लिऐ उनके बच्चो के षिक्षा के भत्ता व मैडीकल कार्ड, केन्द्रीन कार्ड आदि से सम्बन्धित समस्याओ के समाधान पर भी चर्चा हुई। बैठक में संघ के सदस्य प्रेमसिहं,देवीसिहं,पुरूसोत्तम कंसाना, भरतखटाना,विजयसिहं,वीरेन्द्रसिहं,करतार,हरेन्द्र,हरीराम आदि भी मौजूद रहे।

बयाना से संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow