अवैध संबंधों के चलते बेटी ने ही करवाई पिता की हत्या, बेटी सहित चारों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aug 10, 2022 - 10:06
 0
अवैध संबंधों के चलते बेटी ने ही करवाई पिता की हत्या, बेटी सहित चारों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीगंगानगर (राजस्थान) श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ क्षेत्र के गांव 6 एपीएम में शुक्रवार देर रात्रि मानवीय रिश्तो के कत्ल का एक मामला सामने आया है।अवैध संबंधों के चलते एक बेटी ने अपने प्रेमी को घर बुलाकर अपने पिता की हत्या करवा दी है।पुलिस उपाधीक्षक जयदेव सियाग ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव 6 एपीएम रहने वाले चेनाराम की बेटी का विवाह गांव 4 एमडी में हुआ था। गांव 4 एमडी में बेटी के अवैध संबंध गुरतेज सिंह साथ हो गए थे। जब यह बात बेटी के पिता मृतक चेनाराम और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को पता चली तो उन्होंने अपनी बेटी को समझाने का प्रयास किया। माता पिता के द्वारा समझाइस की जाने पर बेटी तैश में आ गई। शुक्रवार देर रात्रि उसने इसकी सूचना अपने प्रेमी गुरतेज सिंह को दी।गुरतेज सिंह शुक्रवार देर रात्रि अपने दो दोस्त विशाल नायक और संदीप के साथ लड़की के बुलाने पर गांव एपीएम पहुंचा और लड़की के पिता से गाली गलौज करने लग गया। गुरतेज सिंह ने गुस्से में आकर लड़की के पिता चेनाराम के सीने में गोली मार दी जिससे चेनाराम की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर और परिजनों का शोर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे और उन्होंने मौके पर गुरतेज सिंह को पकड़ लिया। काफी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने पर विशाल नायक और संदीप मौके से भागने में कामयाब हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस थाने में दी। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक जयदेव सियाग और थानाधिकारी फूलचंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे। ग्रामीणों ने मौके पर पकड़े गए आरोपी गुरतेज सिंह व शव को पुलिस के हवाले करने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने मौके पर मांग की कि फरार हुए दो आरोपियों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मौके पर 5 थानों का जाप्ता बुलाया गया।जाप्ता बुलाकर फरार हुए दोनों आरोपियों को गांव पतरोडा से पकड़ लिया है।पुलिस ने बेटी सहित चारों आरोपियों को राउंड अप कर लिया है और चेनाराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में रखवा दिया है।पुलिस के द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है