मेवात मे बढती ऑनलाइन ठगी के मामलें को लेकर गांव तिलकपुरी में दबिश: पिता-पुत्र चढ़े पुलिस के हत्थे

Dec 9, 2022 - 21:00
Dec 10, 2022 - 06:11
 0
मेवात मे बढती ऑनलाइन ठगी के मामलें को लेकर गांव तिलकपुरी में दबिश: पिता-पुत्र चढ़े पुलिस के हत्थे
प्रतीकात्मक फोटो

पहाड़ी (भरतपुर, राजस्थान/ भगवान दास) पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव तिलकपुरी में शुक्रवार सुबह भारी पुलिस बल के साथ कामां एएसपी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में ऑनलाइन ठगी के आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई। जहां पुलिस ने पिता पुत्र को हिरासत में लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीकरी थाना प्रभारी धारासिंह मीणा, पहाड़ी थाना प्रभारी शिवलहरी मीणा ने कामां एएसपी हिम्मत सिंह नेतृत्व में ऑनलाइन ठगी के एक मामले में आरोपियों की तलाश में  गांव तिलकपुरी में दबिश दी। जिसमें हककू पुत्र नसरू,राहुल पुत्र हककू को हिरासत में लिया है। ऑनलाइन ठगी के मामले को लेकर पुलिस पूछताछ करने जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ठगी के ममले की विस्तृत जानकारी नही दे सकी है।
हिम्मत सिंह (एएसपी कामां) काा कहना है कि -सुबह तिलकपुरी में ठगी के आरोपियों की तलाश में सीकरी व पहाड़ी पुलिस के साथ दबिश दी गई। जिसमें पिता पुत्र में हिरासत में लिया गया है। एक ठगी के प्रकरण में पहाड़ी पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है।
        

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है