परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 2 मिनट बाद ही नहीं हो पाई एंट्री, RSCIT की परीक्षा नहीं दे पाए छात्र बैठे धरने पर

Mar 6, 2022 - 17:32
Mar 6, 2022 - 19:45
 0
परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 2 मिनट बाद ही नहीं हो पाई एंट्री, RSCIT की परीक्षा नहीं दे पाए छात्र बैठे धरने पर

मामला गंगापुर सिटी से है जहां आज शहर में हो रही आरएससीआईटी की परीक्षा के लिए आरकेसीएल द्वारा गंगापुर शहर में गवर्नमेंट कॉलेज सहित आधा दर्जन से अधिक कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया था जिसमें परीक्षा देने वाले विद्यार्थी निर्धारित समय पर पहुंच गए लेकिन गवर्नमेंट कॉलेज में निर्धारित समय से चंद मिनट बाद ही गेट बंद कर दिया और परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को अंदर नहीं जाने दिया जिससे परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए
परीक्षा से वंचित रहे विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन पर हठधर्मिता और मनमानी का आरोप लगाते हुए कॉलेज गेट पर धरना देना शुरू कर दिया परीक्षार्थियों का कहना है कि परीक्षा केंद्र पर वह निर्धारित समय पर ही पहुंच गए लेकिन मात्र 2 मिनट लेट होने के कारण कॉलेज प्रशासन ने उन्हें यह कहकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया की परीक्षा शुरू हो चुकी है
इसके बाद परीक्षार्थियों में रोष व्याप्त हो गया और कॉलेज के गेट पर बैठकर कॉलेज प्राचार्य सहित कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया विद्यार्थी प्रातः है 11:30 बजे से 1:00 बजे तक धरने पर बैठे रहे लेकिन परीक्षार्थियों की कहीं कोई सुनवाई नहीं की गई

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है