गौसेवा समिति मकराना द्वारा निकली गौरथ यात्रा

Jan 11, 2022 - 23:14
 0
गौसेवा समिति मकराना द्वारा निकली गौरथ यात्रा

मकराना (नागौर, राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति के तत्वाधान में जारी गौ रथ यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को रथ यात्रा पिड़ित गौवँश सेवा केन्द्र मंगलाना रोड़ से  वसुन्धरा नगर, तहसील कांलोनी, श्याम नगर, करणी विहार, आनंद नगर, सुभाष नगर, गहलोत कॉलोनी, वार्ड संख्या 11 व 12 में  भ्रमण किया। इस दौरान संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान ने पूजा अर्चना कर गौ रथ यात्रा को रवाना किया। गौ रथ के वसुंधरा नगर पहुँचने पर वसुंधरा नगर विकास समिति के सुनील जैन, मनोज शर्मा, नितेश जैन, रिकब जैन, किशन साबू, विजय कुमार लड्डा, अरुण सौलंकी, बजंग सिंह मन्डोवरी, बाबूलाल सौलंकी ने गौसेवा हेतु सहयोग किया। इस दौरान नागरिकों ने चारा, जौ, गुड़ सहित पीड़ित गौवँशो के दवाईयो के लिऐ आर्थिक  सहयोग समिति सदस्यो को उपलब्ध करवाया। इस दौरान समिति के संस्थापक पूरणमल कुमावत (सुरेश), अंकित तँवर, अध्यक्ष मनीष सांखला, उपाध्यक्ष राघव सौलंकी, सचिव प्रवीण चौहान उपसरपंच जुसरी, रवि प्रजापत, सेवाराम सैनी, मनोज प्रजापत, कपिल सैनी, सोनू गहलोत, नवीन सौलंकी, योगेश सौलंकी, श्याम सिंह राठौड़, निकित सौलंकी, यश सौलंकी, गोपाल बागड़ी, सुखराम गाँधी, दीनदयाल आलड़िया,  दीपाराम मेघवाल, सोनू मेघवाल, सुरेश गुर्जर, राहुल सैनी, प्रकाश नायक, अजय बुगालिया, सुभाष सौलंकी सहित अनेक लोग मौजूद थे। समिति के सचिव प्रवीन चौहान ने बताया कि रथ यात्रा बुधवार को तीसरे दिन आंठ वाले बालाजी, वीर तेजा कॉलोनी, शिव कॉलोनी, भाटीपूरा, झालाल तालाब, मालियों का मोहल्ला, घांसी का बंगला, गुणावती होते हुऐ शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है